उत्तराखंड / देहरादून
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी कैबिनट के मजबूत स्तम्भ थे अरुण जेटली
आर्थिक कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेष्यगता देश को खलेगी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल जी से लेकर मोदी जी की कैबिनेट के एक मजबूत स्तंभ रहे थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट, और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की भारी कमी देश को खलेगी। भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व देश में वन टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उनका असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है
त्रिवेंद्र सिंह रावत